लखनऊ: शिकायतकर्ता को पीटने में चौकी इंचार्ज समेत एक दरोगा पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने की कार्रवाई 

अमृत विचार, लखनऊ। राई का पहाड़ बनाने वाली राजधानी पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां शिकायतकर्ता पर चौकी इंचार्ज व बीट दरोगा ने लॉकअप में बंद कर लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता को तब तक पीटते रहे जब तक वह बेसुध नहीं हुआ। 

शिकायतकर्ता उसने विनती करने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिसकर्मियों की शिकायत आलाधिकारियों से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने बालागंज चौकी इंचार्ज समेत बीट दरोगा के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कुछ दिन पहले मोहनलालगंज में अधिवक्ताओं से मारपीट करने के मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

ये भी पढ़ें -  उन्नाव के पुरवा में अस्थायी नहर पुल में फंसकर 30 गोवंश की मौत, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार