आज का राशिफल। 15 जनवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज व्यवसाय में आ रहे प्रतिरोधों को चतुराई से दूर कर लेंगे। ऑफिस के षड्यंत्रों को दूर करने में सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की ख्याति बढ़ेगी। आप क्रिएटिव विचारों से धनी रहेंगे और इसका लाभ आपको हर जगह प्राप्त होगा।

वृष

आज उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। बॉस आपको कोई बड़ा कम सौंप सकते हैं। नौकरों की गतिविधियों पर ध्यान दें। अटके हुए कार्यों को शुरू करने का दबाव रहेगा। लोग आपसे सलाह और उपदेश की अपेक्षा रखेंगे।

मिथुन

आज पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं। अपना मनोबल बनाए रखें। जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट्स अपनाने से बचें। व्यावसायिक साझेदारों के साथ कोई डील करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें।

कर्क

आज ऑफिस के तनाव का असर घर पर न पड़ने दें। ज्यादा भावुक होना भी नकारात्मक हो सकता है। नेटवर्किंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। निराशाजनक विचारों से दूर रहें। वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है।

सिंह

आज आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी कार्यक्षमता को लोगों के सामने सिद्ध कर पाएंगे। आपके सामाजिक संबंध मधुर होंगे। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को बड़े केस मिल सकते हैं।

कन्या

आज अपने सिद्धांतों और विचारों से समझौता न करें। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिंतायुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में कटौती की जा सकती है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। कारोबार में बड़ी डील हो सकती है।

तुला

आज वाहन के मेंटीनेंस की आवश्यकता महसूस होगी। परिवार को खुश रखने के लिए मंहगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। रिसर्च से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मीडिया और ऑनलाइन विज्ञापनों से लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक

आज लोग आपकी मजबूरी और परेशानियों को दरकिनार कर सकते हैं। अनावश्यक कारणों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के कैंसल होने की संभावना है। अपनी क्षमताओं का तटस्थता से अवलोकन करें।

धनु

आज आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार को लेकर परेशानियां हल होने की संभावना है। पहले की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा।

मकर

आज आप लोगों के सामने अपने व्यक्तित्व को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। कारोबार में कुछ नवाचारी प्रयोग करेंगे। लोग आपके गुणों को योग्यता से अधिक महत्व देंगे। समाज के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

कुंभ


आज आपके निर्णयों पर नजदीकी लोग ही प्रश्नचिन्ह लगा सकते हैं। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पूर्व पूर्ण कर लें। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। दैनिक पूजा-जप के लिए समय अवश्य निकालें।

मीन

आज अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करें। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सामाजिक दूरी व अन्य नियमों में ढील करना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। अपने विचारों को दूसरों के ऊपर न थोपें। अनजान लोगों पर सहज विश्वास न करें।