लखनऊ : गोमती तट पर शुरू हुआ दस दिवसीय उत्तरायणी मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बच्चों को संस्कार देना पर्वतीय समाज से सीखना चाहिए : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी कैथिग- 2023 की शोभायात्रा के साथ शनिवार को भव्य शुरुआत हुई। महानगर रामलीला मैदान से शुरू हुई अब तक की सबसे लम्बी शोभायात्रा को गोमती तट तक पहुंचने में करीब चार घंटे लगे। पर्वतीय वेशभूषा में शामिल लोगों की इस शोभायात्रा में उत्तराखंड से आये कलाकार परम्परागत छोलिया नृत्य भी प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। 14 जनवरी को गोमती तट पर शुरू हुआ मेला 23 जनवरी तक चलेगा।

रामलीला मैदान महानगर से शुरू हुई यह शोभायात्रा गोल मार्केट चौराहा होते हुए निशातगंज, बादशाहनगर, खाटू श्याम मंदिर होते हुए मेला स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा पहुंचने के बाद मनकामेश्वर मठ की महंत देव्या गिरि और अन्य पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा की शुरुआत के समय पर्वतीय महापरिषद के पदाधिकारियों के अलावा लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं।

पर्वतीय महापरिषद के धार्मिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पं. नारायण दत्त पाठक ने उत्तराखण्ड के आई भगवान बागनाथ की ज्योति को कार्यक्रम स्थल मंच पर विधि विधान मंत्रोचारण के साथ स्थापित किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर नामक स्थान पर जब शिव के प्रिय गण चन्द्रीश ने स्वयंभू शिवलिंग की जब प्रतिष्ठा की उस समय समस्त देवी देवताओं ने आकाश से प्रसन्नता व्यक्त की। समस्त देवी देवताओं की प्रसन्नता को देखते हुए ब्रह्माजी ने उस शिवलिंग को बागेश्वर के रूप में विख्यात होने का वरदान दिया। मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तरायणी की शुभकामनाएं देते हुऐ कहा कि अपनी संस्कृति के बारे में अपने बच्चों को कैसे शिक्षा देनी है तो पर्वतीय महापरिषद से सीखें। मैं हमेशा से पर्वतीय समाज के साथ रहा हूं।

दिल्ली आये चंदन दल के मेहमान वादययंत्र के कलाकारों ने उत्तराखण्डी गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। पहले दिन के कार्यक्रम में जबरदस्त भी़ड़ उमड़ी। कार्यक्रम स्थल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। स्टाल प्रभारी रविन्द सिह व सह प्रभारी गोपाल सिह गौलाकोटी ने बताया कि मेले में विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टालस जैसे उत्तराखण्ड लगाये गए हैं।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : भारत के लिए लकी रहा है राजधानी का इकाना स्टेडियम

संबंधित समाचार