Video : मिस यूनिवर्स बनीं USA की  R'Bonney Gabriel, भारत की Harnaaz Kaur Sandhu ने पहनाया ताज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन।  मिस यूनिवर्स 2022 के विनर के नाम का ऐलान हो चुका है। अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में आयोजित 71वें मिस यूनिवर्स का ताज USA की आर बोनी गैब्रिएल (R'Bonney Gabriel) ने अपने नाम किया है।  इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया, जो टॉप पांच में नहीं पहुंच सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गईं। इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया।

https://www.instagram.com/p/CnbKb0hjVM0/

https://www.instagram.com/p/Cna_3BkDYMv/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

इमोशनल हुईं मिस यूनिवर्स गेब्रिएल 
आर बोनी गैब्रिएल मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीतने के बाद काफी इमोशनल दिखीं। साथ ही उनके चेहरे पर जीत की खुशी देखने लायक है। मिस यूनिवर्स गेब्रिएल को भारत की हरनाज संधू ने ताज पहनाया। सोशल मीडिया पर मिस यूनिवर्स R'Bonney Gabriel के विनिंग मोमेंट का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CnbP-AauRSI/

टॉप 16 में पहुंची भारत की दिविता 
इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की ओर से दिविता टॉप 16 तक पहुंच गई थीं। लेकिन दिविता टॉप 16 के बाद बाहर हो गई। वे टॉप टॉप पांच में अपनी जगह नहीं बना पाईं। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में दिविता ने 'सोन चिरैया' बन सभी का ध्यान खींचा। बता दें कि कर्नाटक की रहने वाली 25 साल की दिविता राय पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं। दिविता ने 28 अगस्त 2022 को मिस डीवा यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता था।

https://www.instagram.com/p/CnazOexqHqp/

मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं मिस यूनिवर्स ग्रेब्रिएल?
28 साल की आर बोनी गैब्रिएल पेशे से एक मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। वह मिस यूएसए जीतने वाली पहली फिलिपिनो अमेरिकी भी हैं। वो अपने कपड़ों को डिजाइन करते वक्त उसके मैटेरियल को रिसाइकल करके प्रदूषण को कम करती हैं।

ये भी पढ़ें :  Video : Miss Universe El Salvador ने पहना Bitcoin से प्रेरित Gold Bodysuit, खींचा सबका ध्यान

संबंधित समाचार