Ajay Devgan के साथ नजर आएंगी सई मांजरेकर, जनवरी के अंत में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म में सई मांजरेकर काम करने जा रही हैं। अजय देवगन निर्देशक नीरज पांडे की एक फिल्म में जिमी शेरगिल के साथ नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस की भी एंट्री हो गई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सई मांजरेकर की एंट्री हो गई है। 

ये भी पढ़ें- दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया Shahrukh Khan की फिल्म Pathaan का ट्रेलर

नीरज पांडे और उनकी टीम ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए कई ऑडिशन लिए और सई मांजरेकर का नाम फाइनल किया।बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए एक यंग एक्टर की तलाश की जा रही है जो महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएगा। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी के आखिरी तक लखनऊ में शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद दूसरा शेड्यूल मुंबई में होगा। फिल्म की पूरी शूटिंग 50 दिन में खत्म कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें- शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी 'तुलसीदास जूनियर'

 

संबंधित समाचार