खिलाड़ियों से मिलती है एकता की प्रेरणा :सांसद 

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 

खिलाड़ियों से मिलती है एकता की प्रेरणा :सांसद 

अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। खेल के मैदान में खिलाड़ी एकजुट होकर खेलते हैं और विजय हासिल करते हैं। खिलाड़ियों की एकजुटता से एकता की प्रेरणा मिलती है। यह विचार बच्चू लाल इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने व्यक्त किये। 

उन्होंने कहा कि जब देश से बाहर जाकर खिलाड़ी पदक लाता है तो वह पदक उसके साथ-साथ देश का भी होता है, खिलाड़ी हमारे देश के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणांचल के युवाओं की प्रतिभा को निखारना है।  वॉलीबॉल में सरायराशी क्लब ने लगातार दो सेट जीत कर विजय प्राप्त की। कबड्डी मैच में जोगापुर क्लब 22 अंक हासिल कर विजयी रहा। जबकि  रामसेवक क्लब को चार अंक मिले। 

खो-खो में तिहुरा क्लब ने 32 अंक अर्जित कर विजय प्राप्त किया, पूरा बाजार को 20 अंक मिले। मीडिया प्रभारी राम सुरेश दुबे ने बताया कि कबड्डी की 28, वालीबाल की 13, खो खो की 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, आयोजक सचिव सुधीर सिंह मुन्ना, रणधीर सिंह डब्लू, गिरीश कुमार पांडे डिप्पुल, प्राचार्य देवेंद्र सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, कमला प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंह, रामप्रीत वर्मा, विश्वनाथ सिंह, शिव नारायण तिवारी, आनंद सिंह, देवता प्रसाद पटेल, शोभाराम वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: शिक्षा की अलख जगाने वाले नर्वदेश्वर सिंह की स्मृति में होगें विभिन्न कार्यक्रम