संभल: पेड़ के नीचे मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव, तीन जनवरी से था गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

DEMO IMAGE

संभल, अमृत विचार। ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी का शव पेड़ के नीचे मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। आरोपी अमरोहा का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें- संभल: मोदी के रणनीतिकार ने बुना हारी बाजी को जिताने का तानाबाना

अमरोहा जिले में रहरा थाना क्षेत्र के गांव जैतोली निवासी उमेश के खिलाफ रहरा थाने में युवती से छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। आरोपी जमानत पर था। पुलिस की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की थी। तब पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। तभी से आरोपी परेशान रहने लगा।

परिजनों के अनुसार, उसका कहना था कि मामले में जेल जाना नहीं चाहता। इस बीच उमेश संभल जिले के ऐंचौड़ा कम्बोह में सगीर ईंट उद्योग पर पिता और बहन के साथ मजदूरी करने लगा। तीन जनवरी को उमेश अचानक गायब हो गया। रविवार को उमेश का शव सतपाल सिंह के सरसों के खेत में नीम के पेड़ के नीचे मिला।

लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। आशंका जताई गई कि उमेश ने दुष्कर्म के मामले को लेकर परेशान होने की वजह से आत्मघाती कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें- संभल: ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचाने के प्रयास में रेलिंग से टकराई बस, 12 यात्री घायल

संबंधित समाचार