गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ को दिल के करीब मानती हैं जाह्नवी कपूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ को दिल के करीब मानती है। जाह्नवी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म में उन्होंने भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना के रोल को बखूबी निभाया है। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ को दिल के करीब मानती है। जाह्नवी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म में उन्होंने भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना के रोल को बखूबी निभाया है।

जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जाह्नवी की मुलाकात रियल लाइफ गुंजन सक्सेना से होती है और उन्हें उनकी जिंदगी के बारे में काफी कुछ पता चलता है। फिल्म में गुंजन सक्सेना के किरदार के लिये जाह्नवी कपूर ने कड़ी मेहनत की है। वीडियो में पंकज त्रिपाठी भी जाह्नवी कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वे उन्हें एक डेडिकेटेड लड़की बता रहे हैं।

जाह्नवी ने फिल्म एक सीन को याद करते हुए बताया, “मुझे एक सीन में काफी दौड़ लगानी थी, लेकिन मुझे इतना भागते हुए देख गुंजन मैंम ने पूछा कि लोग मुझ से काफी काम करवाते हैं। इस पर मैं हैरान रह गई। ये बात मुझ से वो इंसान कह रही थीं जिन्होंने खुद असल जिंदगी में इतना दौड़ा है। मैं तो बस एक्टिंग कर रही हूं।” वीडियो में जाह्ववी ने कहा कि फिल्म गुंजन सक्सेना उनके दिल के बेहद करीब है। उनकी नजरों में उनका ये रोल भी अलग है और ये कहानी भी सभी को प्रेरणा देने वाली है।

गौरतलब है कि ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा अंगद बेदी, मानव विज और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में जाह्नवी के पिता के किरदार में नजर आयेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव