गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों से किया संवाद, कहा- भारत के बारे में दुनिया की सोच बदल गई है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर में पत्रकारों से संवाद के दौरान कहा कि भारत के बारे में दुनिया की सोच बदल गई है। भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। दुनिया में भारत की छवि बदली। पिछले पांच साल में यूपी बदला। भारत सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है। 

सीएम योगी ने कहा कि पत्रकार समिति ने दो साल पहले सार्थक पहल की। मीडिया ने खुद बदलते परिदृश्य को देखा है। संगोष्ठी के परिणाम सकारात्मक होंगे। पत्रकारों को हमने कई रूपों में देखा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बदलाव प्राकृति का नियम है। अगर खुद को नहीं बदला तो बिछड़ जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: दोस्तों संग नौटंकी देखने गए युवक का मिला रक्तरंजित शव, परिजनों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार