मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट परिसर में जुटी जमाकर्ताओं की भीड़, व्यवस्था बनाने में लगे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुशायरा ग्राउंड परिसर का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के मुशायरा ग्राउंड में बने काउंटर पर पीएसीएल कम्पनी के जमाकर्ताओं द्वारा जमा किये जा रहे फार्म और उसके साथ दस्तावेज आदमी की जानकारी ली।

उन्होंने कतार में लगे लोगों से पूछताछ कर जमा किए गए रकम आदि को जाना। निरीक्षण में भीड़ को देखते हुए काउंटर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने का निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह को दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि फॉर्म और उससे संबंधित दस्तावेज जमा करने आए किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो, यह सुनिश्चित करें। परिसर में सुरक्षा कर्मियों को गंभीरता से निगरानी करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : नगर निगम टीम ने अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त, व्यापारियों में मची खलबली

संबंधित समाचार