राजस्थान सरकार ने 40 आरएएस अधिकारियों के किए तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 40 अधिकारियों के तबादले सोमवार को किए। इसके तहत नगर निगम उदयपुर के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ को नगर विकास न्यास चित्तौड़गढ़ का सचिव, पंचायती राज विभाग में संयुक्त शासन सचिव राजेश वर्मा को अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त विकास सहकारी निगम में प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत जिन आरएएस अधिकारियों के तबादले या पदस्थापन किये गए हैं उनमें कजोड़मल डूंडिया, वासुदेव मालावत, महावीर खराड़ी व रेखा सामरिया शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- अद्भुत अकल्पनीय अविश्वसनीय ! आदियोगी शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का कर्नाटक में हुआ अनावरण

 

संबंधित समाचार