बरेली: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दुष्कर्म के वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करा कर जेल भेज दिया है। थाना भुता के ग्राम दौलतपुर करैना निवासी आकाश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। वह कई दिनों से वांछित चल रहा था। भूता पुलिस ने आज सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश का मेडिकल परीक्षण करा कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में थाना भुता में मुकदमा दर्ज है।

ये भी पढे़ं- बरेली: कुतुबखाना ओवरब्रिज का कार्य अधर में लटका, राहगीरों के लिए बना मुसीबत का सबब

 

संबंधित समाचार