सुलतानपुर : 11.80 करोड़ से बनेगा धनपतगंज मॉडर्न थाना भवन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवीन मॉडर्न थाना धनपतगंज का निर्माण शुरू 

सुलतानपुर। नवीन मॉडर्न थाना धनपतगंज का भवन निर्माण कार्य वैदिक मंत्रों के साथ सोमवार को शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा हवन पूजन का कार्य विधि विधान से संपन्न किया गया।

सोमवार को धनपतगंज कस्बे के निकट नवीन थाना भवन के लिए प्रस्तावित जमीन पर निर्माण के पूर्व हवन पूजन का कार्य संपन्न हुआ। नवीन मॉडर्न थाना धनपतगंज के निर्माण के लिए शासन से प्रस्तावित 11 करोड़ 80 लाख रुपये था। निर्मित थाना भवन निर्माण के साथ आवासीय व्यवस्था के लिए बैरक तीन मंजिला आवास सहित सभी सुविधाओं से युक्त भवन निर्माण किया जाएगा। भवन निर्माण पीडब्ल्यूडी के प्रिज्म कांट्रेक्शन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अमन चौन शांति व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर इस थाने की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। साथ ही आमजन को आसानी से पुलिस सहायता उपलब्ध हो पाएगी।

हवन पूजन पंडित सोनू पांडेय द्वारा संपन्न किया गया। हवन पूजन के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक धनपतगंज श्रीराम पांडेय एवं कूरेभार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उप निरीक्षक कमलेश दूबे, उपनिरीक्षक नागेंद्र दूबे, उप निरीक्षक प्रशांत शर्मा, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अनूप सिंह सहित थाना क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनकी उपस्थिति में थाना भवन का निर्माण कार्य एवं शिला पूजन संपन्न हुआ। 

ये भी पढ़ें : आपसी भेदभाव को भुला कर करें अपना विकास: सदर विधायक

संबंधित समाचार