आपसी भेदभाव को भुला कर करें अपना विकास: सदर विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, अमृत विचार। सोमवार को भाजपा नेता जेपी यादव के आवास पर आयोजित समरसता खिचड़ी भोज में सम्मिलित हुए सदर विधायक ने मौजूद प्रधानो व संभ्रांत जनों को सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराया। यहां उन्होंने कहा कि आपसी भेदभाव को भूलकर अपना व अपने लोगो के विकास में योगदान दें।
 
सदर विधान सभा क्षेत्र के कूरेभार विकासखंड के निहाये गाव में भाजपा नेता व दिल्ली प्रदेश में भाजपा पदाधिकारी जे पी यादव के पैतृक आवास पर आयोजित प्रधानो व संभ्रांत जनों की बैठक के साथ समरसता खिचड़ी भोज में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय बतौर मुख्य अतिथि साम्मलित हुए। बैठक में लोगो की शिकायतों का निस्तारण करते हुए प्रधानों व संभ्रांत जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लोगो के विकास के सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही है। 

प्रधानमंत्री का सपना है कि सभी के पास अपना आवास हो। जिसके चलते लगातार लोगो को  आवास योजना में सम्मिलित कर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। विधायक ने प्रधानो व संभ्रांत जनों से आवाहन किया कि आपसी भेदभाव व वोट की राजनीति भुलाकर एक दूसरे का सहयोग करे। पात्र होते हुए भी जिनका आवास लाभार्थी की सूची में नाम नही है उनका अगली सूची नाम बढ़वा कर उनको भी आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी मेरी जिम्मेदारी है।

अगर सरकार आपका विकास कर रही है तो आप विकास से वंचित क्यों रहे हैं। आपसी खींचातानी के चलते लोगों का नुकसान हो रहा है। आयोजक भाजपा नेता जे पी यादव ने आए हुए लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विधायक गुडडू उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, महामंत्री रत्नेश तिवारी, प्रधान राजकुमार गुप्ता, संतोष मिश्रा, शरद मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, सीटू पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, सहित सैकड़ों की संख्या में प्रधान व संभ्रांत जन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: फर्जी कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार