सुलतानपुर : हलियापुर ने अयोध्या को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हलियापुर में हुई अंतर जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता 

सुलतानपुर। क्षेत्र के हलियापुर खेल मैदान में अंतर जनपदीय स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह स्मारक वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिंहराय वालीबॉल क्लब हलियापुर की टीम ने फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। कीन्हूपुर अयोध्या की टीम उप विजेता रही।

प्रतियोगिता में अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन दयाशंकर यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच पिपरी व डोभियारा के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला सिंहराय क्लब हलियापुर व कीन्हूपुर अयोध्या के टीम के बीच खेला गया। इसमें सिंहराय वालीबॉल क्लब ने 15-08 के अंतर से जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम को शैलेंद्र प्रताप सिंह विधान परिषद सदस्य व जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने पुरस्कार वितरण किया। भाजपा नेता व  आयोजक हिंदेश सिंह ने आगंतुकों व खिलाड़ियों के प्रति आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें : सुलतानपुर : 11.80 करोड़ से बनेगा धनपतगंज मॉडर्न थाना भवन

संबंधित समाचार