आज का राशिफल। 17 जनवरी, 2023
मेष
आज आपके मूड में बदलाव हो सकता है। कोई छोटा उद्योग शुरू करने का विचार बनाएंगे। संपत्ति को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। लेन-देन की बड़ी समस्या हल हो सकती है। कामकाजी महिलाओं को सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
वृष
आज उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होगी। सरकारी नियमों का पालन करने में कोताही न बरतें। घर के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिए।
मिथुन
आज अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाला है। अपने लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त कर लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में यश बढ़ेगा। कारोबारियों को अच्छे क्लाइंट्स मिल सकते हैं।
कर्क
आज ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने का दबाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। शुगर के रोगी विशेष ध्यान रखें।
सिंह
आज लोग आपकी उदारता से काफी संतुष्ट रहेंगे। मानसिक परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। दृढ़ निश्चयी होकर कार्य करने से लाभ होगा। शिक्षा से जुड़े लोगों का मन विचलित हो सकता है।
कन्या
आज आपको अचानक से कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को उन्नत परिणाम प्राप्त होंगे। अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। परिवार के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।
तुला
आज महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। नई तकनीक को अपनाने से व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपने विचारों में संतुलन रखें।
वृश्चिक
आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सोच-समझकर ही निवेश करें। मन में किसी अनहोनी का डर रहेगा। ध्यान-योग आदि में रुचि लेंगे। साझेदारों से अपने संबंध अच्छे रखें। सर्दी-खांसी को हल्के में न लें। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें।
धनु
आज आर्थिक दृष्टि से काफी भाग्यशाली रहेंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के लिए नई योजना बनाएंगे। सत्यता और निष्ठा से कार्यों को पूरा करेंगे। बड़े भाई-बहनों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा।
मकर
आज व्यापार में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों को काफी सम्मान प्राप्त होगा। शाम के समय कोई रुका हुआ काम बन सकता है। समाज में काफी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कुंभ
आज शासकीय सेवाओं में कार्य का भार बढ़ेगा। संतान को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यशैली में बदलाव भी करना पड़ सकता है। उच्च दार्शनिक विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। व्यापारियों की बिक्री बढ़ने की काफी संभावना है।
मीन
आज थोड़ा शांत रहें और धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। सहयोंगियों से अपेक्षानुसार समर्थन कम मिलेगा। उधारी वापस करने का दबाव आपको परेशान कर सकता है। अपनी योजनाओं को लोगों से ज्यादा शेयर न करें।
