बरेली : छेड़छाड़ के आरोपी ने लगाया गोली मारने का आरोप, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला (बरेली), अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ले में छेड़छाड़ के आरोपी ने वादी पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वसलम ने बताया कि वह देर शाम घर लौट रहा था। उसके साथ मारपीट कर गोली मारी गई, परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि एक महिला ने तीन दिन पूर्व 11 वर्षीय लड़की को दरवाजे से बुरी नियत से पकड़कर ले जाने, शादी का दबाव बनाने और

परिवार खत्म करने की धमकी देने, पथराव आदि के आरोप में आजाद, वसीम, असलम, वसलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी वसलम ने लड़की पक्ष के चार लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बरेली : मैं हूं विधायक का भतीजा ... बोलकर बीटेक छात्र पर झोंका फायर

संबंधित समाचार