हल्दूचौड़: खनन कारोबारियों व वाहन स्वामियों का धरना जारी, रक्षा राज्य मंत्री का फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्दूचौड़ (नैनीताल), अमृत विचार। गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले खनन कारोबारियों और वाहन स्वामियों का धरना 38वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान खनन निकासी के सभी गेटों पर बैठक हुई।

गौला संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि सोमवार को उनके धरना प्रदर्शन को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य डॉ. गणेश उपाध्याय ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि एसएसपी पंकज भट्ट को फोन कर उन्होंने ओवरलोड वाहनों के साथ ही स्टोन क्रशर तक पहुंचने वाले उपखनिज की जांच की मांग की है।

दूसरी ओर, वाहन स्वामियों एवं खनन कारोबारियों ने रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि सांसद हर बार उन्हें सीएम से मिलाने और उनकी बात कहने का झूठा आश्वासन देते हैं।

Read Also: हल्द्वानी: कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय से गायब मिले एआरटीओ, रेस्टोरेंट में मिलीं शराब की बोतलें - Amrit Vichar

संबंधित समाचार