अयोध्या: शांति भोज के दौरान अशांति फैलाने का प्रयास, जानें पूरा मामला
बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के पूरे काली दीन मिश्र पातूपुर गांव में तेरहवीं शांति भोज के दौरान सोमवार की देर शाम वाद विवाद के बाद दो पक्षों में बवाल और मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि लगाए गए टेंट को भी फाड़ कर नुकसान पहुंचाया गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस की ओर से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। चर्चा है कि शराब के नशे में कुछ लोगों की ओर से विवाद किया गया, जिसके चलते घटना हुई। कई लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद चालक वाहन समेत हुआ फरार
