भाजपा नेता प्रभुनाथ चौहान का निधन, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और मनोज सिन्हा ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष राज्य पिछ़डा वर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान का मंगलवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह करीब 61 वर्ष के थे। गाजीपुर लोकसभा से 2009 मे भाजपा प्रत्याशी रहे प्रभुनाथ चौहान की छवि स्पष्टवादी नेता की थी। 

भाजपा के बूथ अध्यक्ष से अपनी राजनीतिक पारी शुरुआत करने वाले प्रभुनाथ चौहान मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के साथ ही भाजपा में प्रदेश मंत्री रहे हैं। उनके निधन पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताया है।

 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभुनाथ चौहान की तबियत रात्रि में कुछ खराब हुई लेकिन स्थानीय चिकित्सकों की सलाह व दवा से सुधार हो गया। अच्छे इलाज के लिए उन्हे सुबह वाराणसी ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक उनका निधन हो गया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रभुनाथ चौहान भाजपा गाजीपुर के एक स्तम्भ थे।

इनके निधन से भाजपा की अपूर्णीय क्षति हुई है। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रभुनाथ चौहान अपने राजनैतिक जीवन.मे सदैव मूल्यों की राजनीति के साथ समाज के कमजोर और असहाय लोगों के लिए लडते रहे।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव बोले- BJP सरकार में उजागर हो रहे है हर दिन नए-नए घोटाले

संबंधित समाचार