हल्द्वानी: जब्त होगी कुमाऊं के 20 अपराधियों की संपत्ति
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के 20 अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने जा रही है। सभी अपराधियों की सूची तैयार कर ली गई है और इस मामले में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आईजी डॉ.नीलेश आनंद भरणे की। पुलिस द्वारा तैयार की गई इस सूची में जालसाज रितेश पांडे का नाम भी शुमार है। ये वही रितेश है, जिसने नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों की रकम हड़प कर ली।
पुलिस द्वारा जारी 20 अपराधियों की सूची में जालसाज रितेश पांडे के अलावा मोहन मेहता और मुक्ता प्रसाद का नाम भी शामिल है। आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे भरने ने मंगलवार को कुमाऊं परिक्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में विवेचना कर रहे विवेचकों के साथ कैंप कार्यालय बैठक कर संपत्ति जब्तीकरण के मामलों की समीक्षा की और तत्काल तत्काल संपत्ति जब्त कराने के लिए निर्देश दिए। आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि नौकरी के नाम पर युवाओं को झांसा देकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर रितेश पांडे की संपत्ति (मकान व वाहन) सीज करने की कार्यवाही प्रचलित है।
वर्ष 2022 में खनन पट्टे को लेकर शांतिपुरी में संदीप हत्याकांड में नामजद मोहन सिंह मेहता की भी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके अलावा थाना टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त नुक्ता प्रसाद की भी संपत्ति जब्त की जाएगी। उन्होंने बताया, इसी मामले में उधम सिंह नगर में नगर में गैंगस्टर एक्ट एक्ट के अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण में कार्यवाही करने वाले पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, दिनेशपुर थाने के एसआई अनिल उपाध्याय, जसपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी को 2500-2500 रुपए का नगर पुरस्कार दिया गया।
इन जिलों में इतने अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त
- जनपद उधम सिंह नगर में 10
- जनपद नैनीताल में 7
- जनपद अल्मोड़ा में 1
- जनपद चम्पावत में 2
