वृंदावन का बाजार तीसरे दिन भी बंद, कॉरिडोर प्रस्तावित का नक्शा जलाकर किया विरोध

वृंदावन का बाजार तीसरे दिन भी बंद, कॉरिडोर प्रस्तावित का नक्शा जलाकर किया विरोध

अमृत विचार, मथुरा/वृंदावन। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन मगलवार को ब्रजवासियों ने विरोध स्वरूप प्रस्तावित कॉरिडोर के प्रतिकात्मक नक्शे की प्रतिलिपि जलाकर प्रदर्शन किया। साथ ही कॉरिडोर नहीं चाहिए के नारे लगाए। इस दौरान व्यापारियों के साथ क्षेत्रीय महिलाओ ने भी नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- बरेली: परीक्षार्थी न हों परेशान, हेल्पलाइन नंबर से होगा समाधान, जानिए डिटेल्स

इस दौरान प्रदर्शन करने वाले दीपक पाराशर ने कहा कि नशे का प्रतीकात्मक विरोध किया गया है। वृंदावन को जो पांच एकड का गलियारा है। उसकी कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि वृंदावन की कुंजगलियां खत्म हो जाएगी वृंदावन का सांस्कृतिक स्वरूप खत्म हो जाएगा। इसलिए वृंदावन में कॉरिडोर की कोई आवश्यकता नहीं है।

व्यापारी नेता अमित गौतम ने बताया कि सरकार द्वारा प्रस्तावित कॉरिडोर की योजना में वृंदावन के स्वरूप को सरकार मिटाने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को विरोध के छठवें दिन कॉरिडोर का नक्शा जलाकर विरोध किया है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारी वर्ग व क्षेत्रीय महिलाओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान ज्ञानेंद्र आनंद गोस्वामी, नीरज गौतम, अशोक शर्मा, अमित गौतम, जावेद अली, लियाकत उसमानी, आलोक शर्मा, मेघश्याम गौतम समेत बड़ी संख्या में ब्रजवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: यात्रियों की सुरक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़, मानक अधूरे होने पर पांच बसों को नोटिस