बरेली: अमिषा के परिजनों पर समझौते का दबाव बना रहे हत्यारोपी, पीड़ित परिजन ने लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/बरेली, अमृत विचार। बरेली की अमिषा राजपाल के हत्यारोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। हत्यारोपी अमिषा के परिजनों पर दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को यह सनसनीखेज आरोपी मृतका के परिजनों ने एसपी जीआरपी आवास पहुंचकर लगाया। एसपी को संबोधित पत्र में उन्होंने हत्यारोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें- Weather Update: 19 जनवरी से मिलेगी ठंड से राहत, 23 से बारिश की उम्मीद

अमिषा राजपाल की बहन रमनीत कौर ने एसपी जीआरपी को संबोधित पत्र के जरिए बताया कि उनकी बहन का शव 4 जनवरी की रात मुरादाबाद जंक्शन के समीप जीआरपी ने बरामद किया था। मौत से कुछ घंटे पहले अमिषा अपने पति रनदीप सिंह उर्फ रोनी निवासी रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के साथ दिल्ली से लौटी थी।

रुद्रपुर से अचानक अमिषा के यहां पहुंचने व उसकी मौत होने की घटना को परिजनों ने सुनियोजित साजिश के तहत हत्या करार दिया। अमिषा के मायके वालों का आरोप है कि अमिषा के ससुराली दहेज में 15 लाख रुपये व कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने के कारण आरोपियों ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

मृतका के पिता की तहरीर पर यहां जीआरपी घटना की जांच कर रही है। घर छोड़ फरार हत्यारोपी मृतका के परिजनों पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। वह मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने हत्यारोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें- बरेली: किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे सोलर पंप, ऐसे करें आवेदन

संबंधित समाचार