राजधानी में बीच सड़क चलती स्कूटी पर लड़की से रोमांस करने वाला गिरफ्तार, Video हुआ था Viral

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में चलती स्कूटी पर किशोरी से रोमांस करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हजरतगंज पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने वाले युवक और युवती को पकड़ लिया है। युवती नाबालिग है। इन पर पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था। 

 

दरअसल, लखनऊ के हजरतगंज में लड़के-लड़की ने चलती स्कूटी पर ऐसी हरकत कर डाली कि उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। वीडियो में लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है। लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए किस करती नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हुई।

देखें वीडियो..

बुधवार सुबह तक आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर हजरतगंज थाने में धारा 294, 279 भादवि के तहत मुकदमा लिखा गया था, आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह चिनहट का रहने वाला है और स्कूटी को सीज कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने नाबालिग लड़की के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

यह भी पढ़ें:-जो लोग मंदिर जाते हैं वे बेवकूफ हैं ....नायब तहसीलदार का विवादित बयान, राम मंदिर को बताया दुकानदारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म