राजामौली और कीरावानी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने देखी RRR, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दक्षिण भारतीय फिल्मकार एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' देख ली है। एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म की रिलीज को एक साल होने आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका में हुए आरआरआर की स्क्रीनिंग पर पहुंची। प्रियंका ने आरआरआर की टीम के साथ फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई दी है।
Least I can do to contribute to this incredible Indian film’s journey. Good luck and congratulations @RRRMovie, @ssrajamouli garu, @mmkeeravaani garu, @AlwaysRamCharan, @tarak9999, @aliaa08, @ajaydevgn, Prem Rakshith, Kaala Bhairava, Chandrabose, @Rahulsipligunj #RRRMovie pic.twitter.com/nBo5NgctDD
— PRIYANKA (@priyankachopra) January 18, 2023
स्क्रीनिंग से प्रियंका ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। पहली फोटो में प्रियंका आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली और म्यूजिशियन एमएम कीरावानी के साथ खड़ी हैं और हाथ में माइक लेकर स्पीच देत हुए नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की टीम का बधाई देते हुए कहा, कम से कम मैं इतना योगदान तो दे सकती हूं इस इनक्रेडिबल इंडिया फिल्म के सफर में। शुभकामनाएं और बधाई आरआरआर, एसएस राजामौली, एमएम कीरावानी, राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रेम रक्षित (कोरियोग्राफर), काल भैरव (गायक), चंद्रबोस (गीतकार)...
गौरतलब है कि हाल ही में इस फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' को 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023' में बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए सम्मानित किया गया था।गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म को बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से भी नवाजा गया। यह अवॉर्ड 'नाटू नाटू' गाने के लिए ही दिया गया है।'आरआरआर' को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए भी क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिला है।
ये भी पढ़ें:- Microsoft Lay Off: वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण 11,000 कर्मचारियों की छटंनी करेगा माइक्रोसॉफ्ट
