अयोध्या: G-20 को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र द्वारा परिसर के छात्र-छात्राओं को भारत के जी-20 प्रेसिडेंसी से अवगत कराया गया। केन्द्र के समन्वयक प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विभिन्न विभागों में जी-20 के सम्बन्ध में जन जागरूकता अभियान छात्रों के बीच चलाया जा रहा है।
संघटक राजकीय महाविद्यालय के डा. अरुण चौबे ने भारत के आर्थिक, नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास पर चर्चा की। डा. शैलेन वर्मा ने विकास के भारतीय मॉडल को एक अनूठा मॉडल बताया। डा. अंकित मिश्रा ने भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 सम्मेलन से जो आर्थिक अपेक्षाएं हैं उस पर चर्चा की।
डॉ. शिवांश कुमार ने बताया कि 21वीं सदी नवाचार के माध्यम से अधिक से अधिक अवसरों को पैदा करना है। कार्यक्रम में डॉ स्नेहा पटेल, डा. संदीप कुमार, डा. चन्द्रशेखर सिंह, अवंतिका पाठक, आदित्य, देवांश, नेहा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अदालत ने सीबीआई से कहा, एमसीडी के खिलाफ लोकपाल के आदेश पर आगे न बढ़ें
