सुल्तानपुर: गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे सचिव 

ठंड से बचाव अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

सुल्तानपुर: गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे सचिव 

जयसिंहपुर/ सुल्तानपुर, अमृत विचार। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल में मौजूद गोंवंशो को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील है। जनपद में स्थित गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने के लिए राजधानी से आए सचिव/नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। कमी पाए जाने वाले गो वंश आश्रय स्थल के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। 

बुधवार को जयसिंहपुर विकास खंड में स्थित पीढ़ी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करने राजधानी से आए सचिव/जनपद के नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. भूदेव सिंह के साथ पहुंचे। सचिव ने निरीक्षण के दौरान गा वंश आश्रय स्थल पर मौजूद गो वंशो का चिकित्सको द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए उनके खाने के चारे, पीने के पानी के साथ उनके रहने व ठंड से बचाव के लिए किए गए उपायों को देखा। गो आश्रय स्थल में बनाए गए वर्मी कंपोस्ट, मछली पालन के साथ बत्तख पालन का निरीक्षण भी किया। 

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जयसिंहपुर डॉ  संतोष कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय मिश्रा, एडीओ पंचायत सौरभ वर्मा,पंचायत सचिव जगदीश प्रसाद, ग्राम प्रधान कुलदीप कुमार मौर्य, गोवंश आश्रय स्थल के केयरटेकर सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सचिव ने बताया कि गोवंश आश्रय स्थल पर सब कुछ ठीक-ठाक है। गोवंश आश्रय स्थल पर अच्छी व्यवस्था के लिए खंड विकास अधिकारी जयसिंहपुर की तारीफ भी की।

ये भी पढ़ें -पुरानी पेंशन के लिए होगी निर्णायक लड़ाई :देवेंद्र प्रताप   

ताजा समाचार