Sultanpur News: घर में घुसकर पड़ोसियों ने की दंपती की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, अमृत विचार। घर में बिना बताए घुसे पड़ोसियों को टोकना पति-पत्नी को भारी पड़ गया। बिना बताए घर में आ धमकने पर एतराज जताने पर पड़ोसी हमलावर हो गए और गालियां देते हुए लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर कैथौली निवासी सत्तन खान पुत्र सोहराब ने गोसाईगंज थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह करी सात बजे वह अपने घर में बीबी बच्चों के साथ बैठकर बात कर रहा था। इसी बीच पड़ोसी सफीक खान उनके पुत्र सोनू खान, मोनू खान, चुन्नू खान व उनकी पत्नी सन्नो घर में आ गए। पीड़ित के मुताबिक उसने कहा कि बिना बताए घर में नहीं आना चाहिए तो यह बात उन लोगों को नागवार गुजरी। 

आरोप है कि घर आए उक्त लोगों ने गंदी गंदी गालियां देते हुए लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे उसके शरीर व हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं, बीच बचाव में आई उसकी पत्नी की भी लोगों ने पिटाई  कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नई पेंशन योजना को लेकर शिक्षकों ने जताया कड़ा विरोध, प्रदर्शन कर वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात