सुशांत की बहन ने अभिनेता के साथ चैट की स्क्रीनशॉट साझा की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। श्वेता सिंह कीर्ति ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई व दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। यह चैट सुशांत की मौत के करीब एक महीने पहले 22 मई की है। स्क्रीनशॉट के कैप्शन में श्वेता ने लिखा है, “तुमने हमें बहुत प्यार …

मुंबई। श्वेता सिंह कीर्ति ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई व दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। यह चैट सुशांत की मौत के करीब एक महीने पहले 22 मई की है। स्क्रीनशॉट के कैप्शन में श्वेता ने लिखा है, “तुमने हमें बहुत प्यार दिया. हैशटैगमजबूतरिश्ता, हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत।”

स्क्रीनशॉट में किसी बात पर सुशांत यह कह रहे हैं, “वाह कितना सुंदर और खुशहाल परिवार। प्लीज विशाल को मेरा नमस्ते कहें और प्यारे बच्चों को मेरा प्यार दें। सुशांत ने एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उनकी बहन किचन में काम करती नजर आ रही हैं।

सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित आवास पर लटके पाए गए। वहीं बीते बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि भारत सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश देने की बिहार सरकार की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा