मुरादाबाद : परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की सफलता को भाजपाइयों ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बोर्ड परीक्षार्थियों की बेहतर तैयारी को प्रोत्साहित करना इसका मुख्य उद्देश्य, आज पार्टी की ओर से कराई जाएगी कला व चित्रकला प्रतियोगिता

मुरादाबाद, अमृत विचार। 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र-छात्राओं के साथ परीक्षा पर चर्चा में संवाद करेंगे। इसकी सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर लगे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिले में पार्टी की ओर से कला और चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई।

गुरुवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ और कृष्णा इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा और कुंदरकी इंटर कॉलेज में कला और चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाएगी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में परीक्षा के संयोजक और जिला महामंत्री कमल प्रजापति ने बताया कि जिले में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम दो हिस्सों में आयोजित की जाएगी। इसमें 19 जनवरी को आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा पर आयोजित मोदी के कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ और कृष्णा इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा व कुंदरकी में आयोजित होगी। इसमें कक्षा 9- 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू रहेंगे। दोनों स्थानों पर 500- 500 की संख्या में प्रतिभागी छात्र छात्राएं शामिल होंगे।

 दूसरे हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को बोर्ड परीक्षार्थियों से और उनके अभिभावकों से संवाद करेंगे। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित कर तनाव को कम करना है। बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 10 सर्वश्रेष्ठ और 25 श्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वालों को ट्राफी और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। सह संयोजक एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अरुण पंडित ने बताया कि जिले में कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाणपत्र भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : नगर निगम की टीम ने विरोध के बीच हटाया अतिक्रमण, नोकझोंक

संबंधित समाचार