रामपुर: नाग के रूठने पर नाचकर उसे मनाती है नागिन, प्यार की चर्चा दूर-दूर गांव तक फैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में एक नाग ओर नागिन की प्यार की चर्चा जोरों पर है। नाग को मनाने नागिन गांव में घुस आती है, तो ग्रामीणों को किसी तरह नाग नागिन को गांव से खदेड़ा पड़ता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बॉयलर पार्ट्स चोरी प्रकरण में पांच गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

नाग-नागिन के प्यार की चर्चा दूर-दूर  गांव तक चल रही है। खुशहालपुर गांव में नाग ओर नागिन एक दूसरे से प्यार करते नाम रूठ कर दूर चला जाता है, तो नागिन उसके प्यार में पागल होकर बार-बार दूर जा रहे नाग को मनाने के लिए यह नागिन अपनी जान की परवाह न करते हुए गांव की घनी आबादी में चली आती है।

लोग मुश्किल से कभी नाग को तो कभी नागिन को वापस जंगल में छोड़ आते हैं लेकिन जब जब नाग उसे छोड़कर गांव का रुख करता है, प्यार में पागल यह नागिन पीछे-पीछे गांव की आबादी में चली आती है। गांव के लोग परेशान हैं कि कहीं कोई हादसा न हो जाए, घनी आबादी में बार-बार आ रहे हैं नाग नागिन किसी को डस न दें।

नाग का पीछा करते हुए बार-बार आ रही नागिन के खौफ से परेशान गांव के रोशन लाल, रामनाथ सिंह, संदीप कुमार, राजू, रिंकू, धर्मेंद्र, अशोक कुमार ने जिलाधिकारी से नाग ओर नागिन को पकड़वाकर कहीं बाहर छुडवाने की मांग की है। जिससे गांव वालों को नाग नागिन के जोड़े से  निजात मिल सके।

उधर जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया जनवरी का महीना है इसमें कड़ाके की ठंड होती है सांप रेकटाइल होते हैं उनके लिए हाइबरनेशन होते हैं अपने आप को मिट्टी के अंदर छुपा कर रखते हैं ताकि अपने शरीर को गर्म रख सकें।

यह ह्यूमन प्रेशर होता है या फिर अत्यधिक भूख होने के कारण बाहर आ जाते हैं। इस समय यह शीतिल होते हैं उनकी जो शरीर की स्थिति होती है वह धीरे होती है। हो सकता है कि यह किसी कारण बस बाहर आते हों। अब ऐसा कहा जा रहा है कि नाग नागिन मिलने के लिए या फिर नाग रूठ गया है नागिन उसको मनाने के लिए उसके पीछे घूमती हो।

यह भी पढ़ें- बरेली: शोहदे ने बीच सड़क पर युवती का पकड़ा हाथ, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार