राम मंदिर भारत का आंतरिक विषय, पाकिस्तान का बयान निंदनीय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर पाकिस्तान के बयान को देश के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने पाकिस्तान के बयान के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि हमने भारत के एक आंतरिक विषय …

नई दिल्ली। भारत ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर पाकिस्तान के बयान को देश के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने पाकिस्तान के बयान के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि हमने भारत के एक आंतरिक विषय पर इस्लामिक गणतंत्र पाकिस्तान का प्रेस वक्तव्य देखा है।

पाकिस्तान को भारत के अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करने और सांप्रदायिकता भड़काने से बाज़ आना चाहिए। अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि किसी ऐसे देश द्वारा यह सब किया जाना कोई हैरानी की बात नहीं है जो सीमा पार आतंकवाद को नीति के रूप में अपनाता है और अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन करता है। ऐसे बयान अत्यंत निंदनीय है।

संबंधित समाचार