अयोध्या: अब बेटियों की शादी के लिए फिर से मिलेगा व्यक्तिगत अनुदान, शासन ने फिर संचालित की योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अब बेटियों को शादी के लिए व्यक्तिगत अनुदान भी मिलेगा। योजना को दोबारा से संचालित कर दिया गया है। शादी अनुदान के लिए विवाह से पहले या बाद में आवेदन किया जा सकता है। विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू भी हो गए है। बीते दिनों व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना को शासन स्तर से बंद कर दिया गया था।

लेकिन अब पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक विभाग में व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना को दोबारा से संचालित कर दिया गया है।योजना में आवेदन के लिए शादी से 90 दिन पूर्व या बाद आवेदन किया जा सकता है। लेकिन विवाह के लिए लड़के की आयु 21 और लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। 

साथ ही योजना में आवेदन के लिए नगरीय क्षेत्र में 56460 और ग्रामीण क्षेत्रों में 46080 रुपये से अधिक वार्षिक आय नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही ऑन लाइन आवेदन के बाद प्रपत्र नगरी क्षेत्र में एसडीएम और ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ कार्यालय में जमा करानी होगी।

मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बीते दिनों शासन ने निर्बल आय वाले व्यक्तियों की पुत्रियों के लिए संचालित व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना को बंद कर दिया था। अब इसे पुन: शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें:-Etah News: एटा में कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, छह घायल

संबंधित समाचार