Video : इन 2 महिला कांस्टेबल की जांबाजी को सलाम, लुटेरों को खदेड़ बैंक लूटने से बचाया
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले से महिला पुलिसकर्मियों की जांबाजी की खबर सामने आई है। यहां दो जाबांज महिला कांस्टेबल ने अपनी हिम्मत का उदाहरण पेश कर एक बैंक को लूटने से बचा लिया। वैशाली के पुलिस अधीक्षक अब इन दोनों महिला कांस्टेबल की जांबाजी से खुश होकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के सेन्दुआरी चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में बुधवार को महिला कांस्टेबल शांति कुमारी और जूही कुमारी अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं। बैंक में सारे काम चल रहे थे। इसी बीच, चार बाइक पर सवार होकर चार बदमाश बैंक के बाहर पहुंचे। इनमें से मास्क लगाए दो बदमाश बैंक के अंदर जाने लगे।
बिहार (वैशाली) : सदर थाना क्षेत्र के सेन्दुआरी चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में महिला कांस्टेबल शांति कुमारी और जूही कुमारी ने लुटेरों को खदेड़ बैंक लूटने से बचाया. pic.twitter.com/cK4zjEfnSa
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 19, 2023
इस पर सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने मास्क उतारने और पासबुक दिखाने को कहा। सिपाहियों की इस मांग पर बदमाश भड़क गए और पिस्तौल निकालकर तान दिया। महिला सिपाही भी अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए उनसे भिड़ गई। बदमाशों ने इन सिपाहियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की, जिसमें महिला सिपाहियों को हल्की चोट भी लगी।
दोनों महिला सिपाही जब फायरिंग की पोजिशन में आईं, तो बदमाश भाग खड़े हुए। इस दौरान बदमाश अपनी मोटर साइकिल भी छोड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। उन्होंने कहा कि जांबाज महिला सिपाहियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Video : लड़कियों का काजल क्यों नहीं उतरता? खान सर ने बताई ये वजह...
