जापान में नए Bird Flu का प्रकोप, चार लाख से अधिक मुर्गियों को मारने का काम शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान के गुनमा प्रान्त में बर्ड फ्लू के नए प्रकोप का पता चला है और 450,000 मुर्गियों को मारने का काम शुरू हो चुका है। जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने गुरुवार को स्थानीय प्रशासन के आंकड़ों के हवाले से यह खबर दी। समाचार एजेंसी ने कहा कि मेबाशी शहर के एक खेत में इस संदिग्ध बीमारी का पता चला। आनुवांशिक विशेषज्ञों ने उच्च एवियन इन्फ्यूएंजा रोग की उपस्थिति की पुष्टि की। 

अधिकारियों ने पहले से ही प्रकोप वाले स्थानों के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और अंडों के परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है और साथ ही 10 किलोमीटर के दायरे के बाहर मुर्गियों और अंडों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया।

 इस नये प्रकोप को ध्यान में रखते हुए इस सीजन में जापान में मारे गए मुर्गियों की संख्या पहले ही एक करोड़ से अधिक हो गई है, जो अब जापान के लिए सबसे अधिक है। पिछले सीज़न से पहले, नवंबर 2020 से मार्च 2021 के अंत तक इस दौरान पोल्ट्री उद्योग को बर्ड फ़्लू के कारण सबसे व्यापक क्षति हुई थी। विशेषज्ञ इस प्रकोप को प्रवासी पक्षियों के इस वर्ष सामान्य से पहले लौट आने को मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- कांगो में सामूहिक कब्रों से मिले 49 शव, मिलिशिया को ठहराया जिम्मेदार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता