Video: टाटा मुंबई मैराथन में पहुंची 80 साल की महिला, साड़ी पहन... हाथ में तिरंगा लेकर लगाई दौड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टाटा मुंबई मैराथन ( Tata Mumbai Marathon) के इस साल के संस्करण में 55,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेने वालों में विभिन्न आयु के लोग शामिल रहे, जिनमें युवा, विकलांग और वृद्ध नागरिक शामिल थे। मैराथन में भारती (Bharti) नाम की एक 80 वर्षीय महिला उन धावकों में से एक थीं। जिन्होंने मैराथन भाग लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है। 80 साल की बुजुर्ग महिला साड़ी पहनकर मुंबई मैराथन में पहुंची।

महिला को देखकर लोगों को लगा कि वह किसी के साथ आई होंगी, लेकिन जब वह हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ने लगी तो मैराथन में मौजूद लोग उसकी हिम्मत देखते ही रह गए। आपको बता दें कि 15 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन के 18वें संस्करण का आयोजन किया गया था।  इस साल विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों का समर्थन करने के लिए मुंबई में कई क्षेत्रों के लोग एक साथ दौड़ में शामिल हुए। 80 साल की ये महिला भी इस मैराथन में हिस्सा लेने वालों में से एक थी।

भारती की पोती डिंपल मेहता फर्नांडिस ने अपने मैराथन में दौड़ने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया ताकि उनके परिवार और दोस्त इसे देख सकें। वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद ये वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला को अपनी प्रेरणा बता रहे हैं जबकि कुछ उनके हौसले को देखकर आश्चर्य भी जता रहे हैं। वीडियो में, बुजुर्ग महिला राष्ट्रीय ध्वज के साथ साड़ी और जूते पहनकर मैराथन दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। भारती ने 51 मिनट में 4.2 किलोमीटर दौड़ लगाई।

https://www.instagram.com/p/CnhhxHtje_M/

डिंपल ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "इस रविवार को टाटा मैराथन में भाग लेने वाली मेरी 80 वर्षीय नानी की दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य से बहुत प्रेरित हूं।" वीडियो में एक इंटरव्यू का एक क्लिप भी है जिसमें वह कहती है कि वह छठी बार मैराथन दौड़ रही हैं और वह इसके लिए हर दिन अभ्यास करती हैं।

ये भी पढ़ें:- ‍‍Badminton India Open 2023: गर्ग-पंजला इंडिया ओपन के दूसरे चरण में बाहर

संबंधित समाचार