मथुरा: राजस्थान तक पहुंचा बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध, समर्थन देने भरतपुर से आए लोग

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मथुरा, अमृत विचार। बांके बिहारी में प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। विरोध अब उत्तर प्रदेश के पडौसी प्रदेश राजस्थान तक पहुंच गया है। शुक्रवार को नौंवे दिन गोस्वामी समाज एवं व्यापारियों ने  बुलडोजर की फोटो जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बुलडोजर की फोटो एवं बैनर लेकर बाजार में घूमे। विरोध प्रदर्शन करने वालों को गुरुवार को भरतपुर के लोग भी अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे। 

ये भी पढे़ं- मथुरा: बाल विकास विभाग के संविदाकर्मी का पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गुरुवार को नौं वे दिन बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर की फोटो जलाकर अपना विरोध व्यक्त किया। इस दौरान अमित गौतम ने कहा कि जब तक सरकार कॉरिडोर बनाने का फैसला वापस नहीं लेगी, विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। किसी भी कीमत पर वृंदावन की पौराणिक धरोहर को नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारी गोविंद खंडेलवाल ने कहा कि बुलडोज़र की फोटो जलाकर सरकार को संदेश दिया है। कुंजगलियों में इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। 

उन्होंने बताया कि कॉरिडोर के विरोध को ब्रज मंडल से भी समर्थन मिलने लगा है। गोवर्धन दानघाटी के गोस्वामीगण द्वारा समर्थन मिल चुका है। इसके साथ ही भरतपुर से लोग आंदोलन में शामिल होने के आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भरतपुर की तमाम रियासत हमारा समर्थन कर रहने को आगे आ रही हैं। पुनीत बल्लभ गौतम एडवोकेट ने कहा कि ब्रज मंडल में बुलडोजर की आवश्यकता नहीं है।

वृंदावन की गुंजगलियों से कोई छेड़छाड़ न की जाए। बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। वृंदावन में ही नहीं पूरे ब्रज चौरासी कोस में कहीं भी बुलडोजर की आवश्यकता नहीं है। सरकार मुआवजे की बात कर रही है। मुआवजा घर और दुकान हो सकता है। मंदिर का नहीं हो सका है। यह हमारे मंदिर है मुआवजा भावनाओं का नहीं हो सकता है। उन्होंने सरकार से निवेदन किया कि बुलडोजर रुपी राक्षस को ब्रज क्षेत्र से दूर ले जाएं। यहां इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।

सांसद हेमा मालिनी एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा वृंदावन के विधायक के आश्वासन पर उन्हें कोई विश्वास नहीं है। ब्रजवासियों ने दोनों को दो-दो बार मौका दिया, लेकिन दोनों बार निराश किया है। अब हम इनकी बातों में नहीं आने वाले हैं।

ये भी पढे़ं-  मथुरा: केंद्र और प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन

 

संबंधित समाचार