मुरादाबाद: दुष्कर्म का विरोध करने पर तीन किशोरियों को बेरहमी से पीटा, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/डिलारी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव सलेम सराय में दुष्कर्म का विरोध करने पर तीन किशोरियों को बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक किशोरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बुधवार को हुई सनसनीखेज घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। 

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद : व्यापारियों ने हटाया अतिक्रमण, नगर निगम के अधिकारियों ने की निगरानी

गांव निवासी तीन किशोरियां सब्जी बनाने के लिए खेत से बथुआ तोड़ रही थीं। तभी पड़ोसी गांव बीबीपुर निवासी वसीम पुत्र यामीन ने खेत में पहुंचकर एक 16 वर्षीया किशोरी को दबोच कर गन्ने के खेत में खींच कर ले जाने लगा। चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची सहेलियों को भी आरोपी ने बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा होता देख खेतों पर काम कर रहे किसान घटनास्थल पर पहुंचे तो युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। 

पीड़ितों ने थाना डिलारी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल डिलारी में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पुलिस ने घटना का अल्पीकरण कर तहरीर के अनुसार न लिखकर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ितों ने एसएसपी मुरादाबाद के समक्ष पेश होकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद : जीजा व साले के बीच सरेराह मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया क्रास केस

 

संबंधित समाचार