बरेली: 15 दिन में गैस बुकिंग की बाध्यता हुई समाप्त
बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन के समय में 15 दिन में ही गैस बुकिंग कराने के निर्देश जारी किए गए थे। उसके बाद से अब इस रोक को हटा दिया गया। इसमें अब उपभोक्ता जरूरत के हिसाब से अपना गैस सिलेंडर बुक करा सकता है। उपभोक्ता 24 घंटे में ही दो सिलेंड बुक करा सकते है। मगर …
बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन के समय में 15 दिन में ही गैस बुकिंग कराने के निर्देश जारी किए गए थे। उसके बाद से अब इस रोक को हटा दिया गया। इसमें अब उपभोक्ता जरूरत के हिसाब से अपना गैस सिलेंडर बुक करा सकता है। उपभोक्ता 24 घंटे में ही दो सिलेंड बुक करा सकते है। मगर इसके लिए उपभोक्ता के पास खाली सिलेंडर होना जरूरी है।
सिलेंडर उपभोक्तओं को अब बुकिंग के लिए 15 दिनों का इंतजार करना नहीं पड़ेगा। अब वह कभी भी एलपीजी सिलेंडर बुक करा सकते हैं। 15 दिन की बुकिंग बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। बीते तीन महीनों में उज्ज्वला गैस बुकिंग को देखते हुए इस पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन मौजूदा समय में अब बुकिंग का लोड न होने पर 15 दिन बुकिंग कराने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। जिले में उज्ज्वला गैस के उपभोक्ताओं की संख्या 2 लाख से अधिक है।
प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत लाकडाउन की अवधि में प्रत्येक उपभोक्ता को 755 रुपये के हिसाब से तीन महीने तक पैसा उपलब्ध कराया गया। इसके चलते मार्च से मई तक सिलेंडर बुकिंग को लेकर आपाधापी की स्थिति बनी रही। इसी को ध्यान में रखते हुए 15 दिन बाद बुकिंग का नियम लागू कर दिया गया। लाकडाउन खत्म हो चुका है और अब अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। अब बुकिंग का लोड न होने के कारण 15 दिन की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। अब कोई भी एक दो दिन बाद बुकिंग कर सकता है। उसे सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी।
वहाटसप के जरिए भी बुक कर सकते है सिलेंडर
कोरोना माहमारी के चलते भारत पेट्रोलियम गैस के द्रारा उपभोक्ताओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को कोरोना से वचाब के लिए वहाटसप पर भी गैस बुकिंग करने की सुविधा शुरू हो चुकी है। इसके लिए उपभोक्ता को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से कंपनी के वहाटसप नंबर 1800224344 पर मैसेज भेजना होगा। वही उपभोक्ता गैस बुकिंग करने के बाद ऑनलाइन की सिलेंडर की पेमेंट कर सकते है।
“अब 15 दिन में गैस बुकिंग की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। उपभोक्ता अपनी जरुरत के हिसाब से सिलेंडर बुक करा सकता है।” -रजनेश कुमार, सीनियर सेल्स मैनेजर
