Fatehpur News : समाज कल्याण अधिकारी को बाबू ने बनाया बंधक, बिल पास करने के मांग रहे थे रिश्वत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fatehpur News फतेहपुर में समाज कल्याण अधिकारी को बाबू ने बंधक बनाया।

Fatehpur News फतेहपुर में समाज कल्याण अधिकारी को बाबू ने बंधक बन लिया। अधिकारी बिल पास करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे।

फतेहपुर, अमृत विचार। समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव को दफ्तर में बाबू ने बंधक बना लिया। जिससे हड़़कंप मच गया। बाबू का आरोप था कि समाज कल्याण अधिकारी पिछले कई महीनों से बिलो को पास नही कर रहे है रिश्वत मांगते है। सुबह जैसे ही समाज कल्याण अधिकारी दफ्तर पहुँचे की बाबू ने उनसे बात की दोनों के बीच नोक झोंक होने लगी।

जिससे बाबू ने आपा खो दिया दरवाजे पर अलमारी गिराकर दरवाजे को बन्द कर लिया। आरोप लगाया कि छह महीने के बकाया बिलों का भुगतान का नही कर रहा। एकाउटेंट ने समाज कल्याण अधिकारी पर लगाए रिश्वत मांगने का आरोप। इस बीच पुलिस ने ऑफिस पहुंच कर खुलवाया ताला, घंटो समाज कल्याण दफ्तर में हंगामा चलता रहा ।

 

संबंधित समाचार