रामपुर : फरवरी में रजा लाइब्रेरी देखने आएंगे सीरिया के राजदूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजदूत से रामपुर की कला, संस्कृति व साहित्य को लेकर चर्चा, सीरिया के राजदूत से नवेद मियां ने की मुलाकात

रामपुर, अमृत विचार। फरवरी माह में रजा लाइब्रेरी देखने के लिए सीरिया के राजदूत रामपुर आएंगे। सीरिया के राजदूत डा. बस्साम अलखतीब से नई दिल्ली स्थित दूतावास में नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने रामपुर की कला, संस्कृति और साहित्य पर चर्चा की। 

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बताया कि भारत और सीरिया के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं। सीरियाई राष्ट्रपति हाफिज अल असद 1970 और 1983 में भारत आए थे, जबकि राष्ट्रपति बशर अल असद भी 2008 में यहां का दौरा कर चुके हैं। 

भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेई से लेकर मुरली मनोहर जोशी, अरुण जेटली, आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद तक अनेकों राजनीतिज्ञ केंद्र सरकार में मंत्री रहने के दौरान सीरिया का दौरा कर चुके हैं। दोनों ही देशों के बीच 1975 से प्रभावी संबंध हैं। नवेद मियां ने बताया कि राजदूत डॉ. बस्साम अलखतीब बहुत ही प्रतिष्ठित परिवार से हैं। उनसे रामपुर के इतिहास, कला, संस्कृति और साहित्य पर बातचीत हुई है। रजा लाइब्रेरी आने के निमंत्रण पर उन्होंने सहमति व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें:- गिरती कीमतों से जूझते जापान की स्थिति पलटी, बढ़ी महंगाई... 41 साल के उच्च स्तर चार प्रतिशत पर पहुंची

संबंधित समाचार