बहराइच : नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 रस्सी से बंधे थे युवक के दोनों हाथ

अमृत विचार,बहराइच। शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय के पीछे सरयू नहर में शुक्रवार को अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। ऐसे में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने नहर से बाहर निकलवाया। आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त करवाई। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय शिवपुर के पीछे कुछ दूरी पर सरयू नहर बहती है। नदी के निकट से शुक्रवार को लोग निकल रहे थे। तभी एक युवक का शव देखा गया। शव को देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

मृतक युवक के दोनों हाथ पालस्टिक के रस्सी से बांधे गए थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त करवाई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ग्रामीण हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की संभावना जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : बहराइच : जेल से छूटा युवक पहुंच गया अस्पताल, हालत गंभीर

संबंधित समाचार