अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष का बयान, कहा सनातन धर्म पर लग रहे निराधार आरोप

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बोले बदनाम करने की साजिश

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष का बयान, कहा सनातन धर्म पर लग रहे निराधार आरोप

अमृत विचार,बहराइच। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने बागेश्वर धाम सरकार के शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप को गलत बताया है। इसके लिए उन्होंने प्रेस वार्ता कर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जो गरीब की मदद करता है, उसे गलत साबित करने का प्रयास किया जाता है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि बागेश्वरधाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाने वाले अंधविश्वास तोमूलन समिति के श्याम मानव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र की यह संस्था सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले हिन्दू धर्माचार्यों पर आरोप लगाते हैं इससे हिन्दू भावनाओं को ठेस लग रहा है ।

उन्होंने कहा कि अब देश का ब्राह्मण समाज चुप नहीं बैठेगा जो भी सनातन धर्म पर निराधार आरोप लगायेंगे उनको मुंहतोड़ जबाव दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत को तोड़ने वाली वामपंथी विचारधारा के लोगों द्वारा बागेश्वरधाम सरकार को बदनाम करने की सोची समझी साजिश रची गयी है।

ऐसे लोग ईसाई मिशनरियों के साथ सांठगांठ करके धर्मांतरण कराते हैं और जब बागेश्वर सरकार सनातन परिवारों की घर वापसी कराते हैं तब इनके ऊपर आरोप लगाया जाता है। उन्होंने कहा पूरा ब्राह्मण संगठन बागेश्वरधाम सरकार के साथ है और यदि विरोधी अपना कुकृत्य बंद नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ संगठन सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेगा। इस दौरान अन्य लोग भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  बहराइच : नहर में मिला अज्ञात युवक का शव