अयोध्या: पांच दिन से गायब वृद्ध का माइनर में मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के गंगौली अंजना माइनर में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे एक वृद्ध का शव पाया गया है। वृद्ध तारुन क्षेत्र स्थित अपने घर से 17 जनवरी से गायब था। परिवारजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी हुई है। 

थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि मृतक 55 वर्षीय तिलकराम यादव चका चांदपुर घूरी टीकर थाना तारुन का निवासी था। मृतक के परिवारजनों ने थाना तारुन में गुमशुदगी का मामला 17 जनवरी को दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-WFI Controversy: विवादों के बीच नेशनल सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप का हुआ आगाज, बृजभूषण सिंह रहे मौजूद

संबंधित समाचार