Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कानपुर सेंट्रल पर स्थानीय उत्पादों का मजा लें, यह व्यवस्था लागू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Indian Railway कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्थानीय उत्पादों का मजा लें।

Indian Railway कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्थानीय उत्पादों का मजा लें। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत सेंट्रल पर स्टाल दिए जा रहे हैं।

कानपुर, अमृत विचार। Indian Railway सेंट्रल पर जल्द ही स्थानीय उत्पादों  का मजा रेल यात्री ले सकेंगे। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत प्लेटफार्म नंबर- एक पर चर्म उत्पादों का स्टाल खुल गया है। मुफीद दरों पर यहां मिलने वाला सामान यात्रियों को खूब पसंद भी आ रहा है। यात्रियों की रुचि को देखते हुए इनकी संख्या में इजाफा करने की योजना बनाई गई है। 

करारी चाट और चर्म उद्योग आदि की वजह से कानपुर को देशभर में जाना जाता है। रेलवे ने यहां से गुजरने वाली 250 से भी अधिक यात्री ट्रेनों से गुजरने वाले लाखों यात्रियों तक यहां की पहचान भी पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। जिसके लिए प्लेटफार्मों पर स्टाल खोलने की व्यवस्था की जा रही है। 

चर्म उत्पाद का स्टाल खुला

प्लेटफार्म नंबर- एक पर बेल्ट, लेदर बैग,पर्स,जूते आदि को यहां पर रखा गया है। इसके साथ ही बच्चों के लिए टेडी बियर,गिफ्ट आईटम सहित कई सामान डिसप्ले किया गया है। यहां पर मौजूद राजीव ने बताया कि रेंज को और भी बढ़ाया जाएगा। उनका कहना है कि चमड़े के उत्पादों के लिए दुनिया भर में अपना शहर प्रसिद्ध है। यहां से गुजरने वालों को जब मुफीद दरों पर चमड़े का सामान स्टेशन पर ही मिल रहा है तो खूब भा रहा है। 

ठग्गू के लड्डू को भी दिया गया निमंत्रण

सेंट्रल पर ठग्गू के लड्डू का स्टाल देने के लिए उनके मालिक को निमंत्रण दिया गया है। यहां पर स्टाल लगने से शहर की एक और खासियत भी मौजूद हो जाएगी। इसके साथ ही करारी चाट,बैंगनी आदि के लिए भी यहां पर व्यवस्था करने के बारे में चर्चा की गई है। जिससे सेंट्रल पर यात्रियों को कई वैरायटी का सामान उपलब्ध हो सके। 

शहर की खासियतों को सेंट्रल पर स्थान देने की काफी समय से योजना बनी हुई थी। जिसके तहत एक चर्म निर्यातक ने रुचि दिखाते हुए यहां पर स्टाल खोला गया है। इसकी कड़ी में और को जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसमें कई को निमंत्रण दिया गया है।- संतोष त्रिपाठी, एसीएम, कानपुर सेंट्रल

संबंधित समाचार