अयोध्या : किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

सोशल मीडिया पर दोस्ती बढ़ा राजस्थान बुला की थी शादी

अमृत विचार,अयोध्या । सोशल मीडिया पर दोस्ती बढ़ा प्यार को परवान चढ़ाने के बाद नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को राजस्थान बुला दुष्कर्म और प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अदालत के सामने पेश किया है। 

शहर के फतेजगंज क्षेत्र निवासी एक किशोरी की इंस्टाग्राम पर राजस्थान प्रांत के जनपद धौलपुर थाना बसेड़ी स्थित ग्राम लौडपुरा निवासी साबित गौड़ से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद साबित ने उसको राजस्थान बुलाया और एक मंदिर में शादी की। फिर घर ले जाकर पति-पत्नी की तरह रहने लगा था।  दंपति के बीच विवाद के चलते एक बार मामला स्थानीय थाने गया तो पुलिस ने सुलह-समझौता करा दिया था।

23 दिसंबर 2022 को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता के पिता का आरोप है कि सुलह समझौते के बावजूद एक दिन ससुरालीजनों ने पुत्री को  मारापीटा और मरणासन्न हाल में फेंक दिया। किसी तरह घर वापस लौटी पुत्री का जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। उस समय पुलिस ने अगवा, मारपीट, गाली-गलौज और दहेज प्रताड़ना की धारा में साबित समेत उसके परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को नाबालिग पाया तथा बयान आदि के आधार पर दुराचार और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी साबित गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : मौनी अमावस्या पर सीताकुंड धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...