Kannauj News: राजापुर गांव के बाहर सिर काटकर बुजुर्ग की हत्या, खेत में फेंका शव, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छिबरामऊ, कन्नौज। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी बुजुर्ग का सिर कटा शव गांव के बाहर सरसों के खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। 

राजापुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामपाल राठौर पुत्र सोनेलाल रविवार को बेटे जितेंद्र के साथ बैलगाड़ी से ईशन नदी से बालू भरने गए थे। रामपाल साइकिल से था जबकि बेटा बैलगाड़ी से गया था। बालू भरकर बेटा वापस आ रहा था। तभी गांव के बाहर अरविंद के खेत में खड़ी सरसों में पिता का शव गर्दन कटा मिलने से दहल गया।

Image Amrit Vichar(9)
घटना के बाद बिलखते मृतक के परिजन

 

बेटे ने घटना की सूचना परिजनों सहित पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना का कारण समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें:-WFI Controversy: डब्लूएफआई के आम सभा की बैठक रद्द, खेल मंत्रालय ने लगाई रोक, जानें वजह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा