बहराइच: जंगली जीव के हमले में दर्जनों मवेशियों की मौत, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संवाददाता, बहराइच, अमृत विचार। जिले के नानपारा रेंज के ग्राम पंचायत बंजरिया में रात में जंगली जीव पहुंच गया। जंगली जीव ने ग्रामीणों के घर में बंधे दर्जनों मवेशियों का शिकार कर मार डाला। ग्रामीण तेंदुए के हमले की बात कह रहे हैं। वहीं वन विभाग तेंदुए के हमले से इंकार कर रहा है।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के बंजरिया गांव में शनिवार रात को जंगली जीव पहुंच गया। जंगली जीव ने ग्रामीणों के घर में बंधे बकरी और बकरे पर हमला कर मार डाला। रात में मवेशियों की आवाज पर सभी जागे। गांव निवासी कलीम का कहना है कि तेंदुआ बकरियों को हमला कर शिकार बना रहा था। गांव के सात ग्रामीणों की दर्जनों मवेशियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला। 

वहीं इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील ने वन कर्मियों को मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम ने जांच की। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पदचिन्ह से तेंदुआ का हमला नहीं दिख रहा है। वहीं किस वन्यजीव ने हमला किया, इसका भी जवाब वन कर्मी नहीं दे रहे हैं। जंगली जीव के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई है। सभी सुरक्षा को लेकर सशंकित हैं।

यह भी पढ़ें:-Kannauj News: राजापुर गांव के बाहर सिर काटकर बुजुर्ग की हत्या, खेत में फेंका शव, इलाके में हड़कंप

संबंधित समाचार