अयोध्या: कैंपस ड्राइव में 11 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पैका स्किल्स के यश निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दर्शन नगर में आयोजित कैंपस ड्राइव में 11 प्रशिक्षुओं को रोजगार का तोहफा मिला। इसमें अलग - अलग संस्थानों के करीब 60 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। कैंपस ड्राइव के जरिए रोजगार मुहैया कराने के लिए राज्य के बड़े डेयरी उद्योग की कंपनी ज्ञान डेयरी ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के स्किल्स ऑपरेशन हेड रमेश वी. कोटि, ज्ञान डेयरी से प्लांट एचआर जय प्रकाश, प्रोसेस इंजीनियर अमित श्रीवास्तव एवं स्मिता दुबे, टैलेंट एक्यूकेशन तथा संस्थान के अध्यापक जितेंद्र कुमार, आकाश सिंह, नवनीत पांडेय, राजेश कुमार, सुनील कुमार, दूधनाथ यादव, मुकेश चंद्र श्रीवास्तव, दीपक कुमार पांडे, पंकज कुमार मौर्य, सरला मौर्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-Lucknow Airport को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार