मुरादाबाद : जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा- 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान को मिलकर बनाएं सफल
24 जनवरी को सर्किट हाउस में बैठक करेंगे राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिला कांग्रेस कार्यालय गंज गुरहट्टी पर जिला कांग्रेस कमेटी की रविवार को बैठक हुई। इसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मिलकर सफल बनाने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि 24 जनवरी को प्रदीप नरवाल राष्ट्रीय सचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और नसीमुद्दीन सिद्दीकी प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आएंगे। उनकी उपस्थिति में दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में सुबह 10.30 बजे बैठक होगी। वह संगठन के ढांचे से संबंधित और "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाएंगे। इसमें पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
जिलाध्यक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी तैयारियों पर चर्चा की सबकी अलग-अलग जिम्मेदारी सुनिश्चित की।बैठक में गयूर अंसारी, भयंकर सिंह बौद्ध, मोहम्मद जुनेद, राजेंद्र बाल्मीकि, इरशाद हुसैन, मोहत्सिम मुख्तार, आजम अंसारी, फिरोज खान, छत्रपाल सिंह, हरवंश सिंह पाल, मेहर सिंह सैनी, सुरेश चंद्र सक्सेना, शाने आलम, सरफराज हुसैन सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 'वोट प्रतिशत बढ़ाने से होगी बड़ी जीत', एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए आयोजित किया गया मतदाता सम्मेलन
